काठीकुंड/ माघी पूर्णिमा पर बाबा सुंदर सिंह मंदिर समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन भक्ति संगीत जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नलिन सोरेन व विशिष्ट अतिथि के रूप में तेलियाचक पंचायत की मुखिया शांतिलता मुर्मू मौजूद थी. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काट कर किया गया. मौके पर विधायक श्री सोरेन ने पूजा समिति द्वारा माघी पूर्णिमा के अवसर पर पहली बार भक्ति जागरण कार्यक्रम कराने को लेकर समिति को बधाई दी. कहा कि,सभी शांतिपूर्ण ढंग से पूजा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आनंद ले. विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत के पंचायत समिति सदस्य,उपमुखिया दीपक मंडल,सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर भगत,रोबिन लाहा,हेमंत भगत,मुखिया प्रतिनिधि विमल सोरेन,श्रवण भगत,फटिकचंद्र वर्धन आदि मौजूद थे. मौके पर समाजसेवी गौरीशंकर भगत ने आयोजक समिति को कार्यक्रम के लिये बधाई व शुभकामनाएं दी. मुखिया शांतिलता मुर्मू ने उपस्थित दर्शकों से कार्यक्रम का शांतिपूर्ण ढंग से लुप्त लेने की अपील की. मेलोडी,द हारमोनियम ग्रुप के कलाकारों द्वारा आकर्षक झाँकी की प्रस्तुति की गयी,जिससे कार्यक्रम देख रहे लोग झूमते नजर आये. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पूजा समिति के बाबुराम मंडल,दीपक मंडल,विवेक राजदान,संदीप मंडल,रोशन भगत,उदित,निशिकांत,जयंत,सुमित सहित अन्य मौजूद थे.