संंवाददाता, मसलिया (दुमका)/ पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार मसलिया थाना पुलिस के सौजन्य से दलाही उच्च विद्यालय में शनिवार को थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री मुंडा ने बताया कि सड़क सुरक्षा का ज्ञान बच्चों का होना आवश्यक है। अभी का दौर में जिंदगी भाग दौड़ की हो गयी है।सड़क पर सैकड़ो दो पहिया ,चार पहिया वाहन प्रति घन्टे दौड़ती है। लोग आगे जाने के होड़ में जाने अनजाने दुर्घटना का शिकार हो जाते है। दो पहिया वाहन में हेलमेट,चार पहिया वाहन में सीट वेल्ट लगाकर जरूर चले।कहा कि दुघर्टना में घायलों को इलाज के लिए 108 डायल कर तुरन्त एम्बुलेंस बुलाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएं। साथ ही 100 डायल कर पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बढ़ती साइबर अपराध के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी। आगे श्री मुंडा ने कहा कि फ्रॉड कॉल से सभी लोग सावधान रहें। कार्यक्रम में पुलिस बल के साथ दलाही हाई स्कूल के सभी शिक्षक तथा छात्रों ने हिस्सा लिया था।
सड़क सुरक्षा को लेकर दलाही हाई स्कूल में हुयी कार्यक्रम
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ui7u