किराना दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से हजारों की संपत्ति नष्ट

IMG-20230315-WA0062
मधुपुर। प्रखंड के सिकटिया गांव निवासी यूनुस अंसारी के किराना दुकान में बुधवार को आग लगी घटना से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया । बताया जाता है कि बुधवार सुबह तकरीबन 11:30 बजे दुकान में आज अचानक आग लग गई । दुकान से धुआं निकलते देख दुकानदार ने चीखने और चिल्लाने लगे जिस पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए इसकी सूचना मधुपुर थाना को दी गई सूचना पर अग्निशमन नगर परिषद से रवाना हुई । इस बीच आसपास के लोग दुकान में आग बुझाने में जुट गए इसके बाद दमकल भी मौके पर पहुंचने पर आग बुझाने मैं जुटा जब तक आग में काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा लग भग पच्चस से साठ हजार रुपए का अनाज नष्ट हो गया । दुकानदार को इस घटना में काफी क्षति पहुंचा है उन्होंने संभावना जताई है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है । आग लगने का मूल कारण भी किराना दुकान द्वारा ढूंढा जा रहा है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lt0r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *