बोकारो I झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) द्वारा बीएसएल के मानव संसाधन विकास विभाग के सभागार में सेल के वर्ष 2019-20 से वर्ष 2020-21 का True-Up, कंट्रोल पीरियड 2021-22 से 2025-26 तक का बिजनेस प्लान एवं एमवाईटी तथा वर्ष 2021-22 का एनुवल परफ़ोर्मेंस रिवियू एवं 2021 -22 तथा 2022 -23 का एनुवल रेविन्यू रिक्वाइरमेंट को ध्यान में रखते हुए विद्युत वितरण दर के निर्धारण हेतु जन सुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें जेएसईआरसी के चेयरपर्सन जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता, टेक्निकल मेम्बर अतुल कुमार, लीगल मेम्बर महेंद्र प्रसाद तथा जेएसईआरसी के सचिव आर नायर उपस्थित थे.
बीएसएल की ओर से महाप्रबंधक (नगर प्रशासन –विद्युत) राजुल हरकरणी ने जेएसईआरसी के समक्ष पिटिशन प्रस्तुत किया जिसपर जन सुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं और सेल-बीएसएल, दोनों के पक्षों पर चर्चा की गई. जेएसईआरसी ने उपभोक्ताओं को अपना पक्ष लिखित रूप से आयोग को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया तथा बीएसएल को स्मार्ट मीटर के उपयोग तथा अनधिकृत कनेक्शन हटाने का निर्देश दिया. इस आयोजन का संचालन प्रबन्धक (नगर प्रशासन –विद्युत) आशुतोष कुमार ने किया.