जनसेवक सुनील खवाड़े ने किया नवजोत एकेडमी का शुभारंभ

युवाओं के पलायन को रोकने के लिए मील का पत्थर साबित होगा संस्था : सुनील

16

गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा हनुमान जन्मोत्सव के पुनित पावन अवसर पर शहर के करनीबाग स्थित कुंडा थाना परिसर के सामने शैक्षणिक संस्था नवजोत एकेडमी का शुभारंभ किया गया। संस्था का उद्धाटन लब्ध प्रतिष्ठित जनसेवक श्री सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया । संस्था में इंजिनियरिंग व मेडिकल जैसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई जाएगी। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री खवाड़े ने पूरे संस्था का भ्रमण किया और सुविधाओं से अवगत हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं का देवघर में आना एक अत्यंत ही सुखद संदेश है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह देवघर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है। हर साल देवघर से युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा की तलाश में पलायन कर रही है। बोकारो, रांची, कोटा, जमशेदपुर में बच्चे केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जा रहे हैं। उन्हें शैक्षणिक से ज्यादा गैर शैक्षणिक चीजों के लिए मोटी रकम देनी पड़ रही है। यह एक अत्यंत ही सुखद बात है कि इस मिट्टी के पले और बढ़े हुए रीतेश पांडेय ने एक सकारात्मक सोच के साथ युवाओं के भविष्य को संवारने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां देवघर में युवा वर्ग नशा के लत का हर दिन शिकार हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक युवा शिक्षा के सहारे समाज में बदलाव का संकल्प लिए कर्तव्यपथ पर हैं। वहीं संस्था के बारे में जानकारी देते हुए निदेशक रीतेश पांडेय ने कहा कि देवघर में इस चीज का अभाव हमेशा से रहा है। मैंने इसे महसूस किया है। मैं पूर्व में बोकारो में कार्यरत था वहां देवघर के बच्चों की भीड़ लगी रहती थी। अब युवा वर्ग को मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी मात्र के लिए दूसरे शहरों का पलायन नहीं करना पड़ेगा। हमारे यहां सारे फैकल्टी अनुभवी व बोकारो से हैं। इस दौरान दुर्गा पांडे, दिलीप पांडे, ऋषभ पांडे, अजय पंडित, पीयूष पांडे, बीरेंद्र अग्रवाल, मनोज पांडे समेत दर्जनों उपस्थित थे ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o3d8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *