RANCHI : राह के हर ‘कांटे’ को निकाल फेंक देने में मशहूर होते जा रहे न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने आज ईडी दफ्तर में हाजिरी लगाई। दूसरे समन के बाद आज विष्णु अग्रवाल ईडी के सामने पेश हुए। दिन के करीब साढ़े दस बजे वे अपनी मेडिकल रिपोर्ट के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे थे। अधिकारियों को उन्होंने अपने ऑपरेशन का हवाला दिया। तीन घंटों की पूछताछ के बाद वे बाहर ईडी दफ्तर से बाहर निकल आये। ईडी ने ऑपरेशन की रिकवरी के बाद फिर से आने को कहा है। ईडी ने उन्हें आर्मी की जमीन, चेशायर होम रेड की जमीन सहित अन्य जमीनों की खरीद-बिक्री में गोलमाल मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। विष्णु अग्रवाल की गिनती सूबे के बड़े कारोबारियों में होती है। गौरतलब है कि इसी मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त रहे छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है