मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में मंडल कारा में की गई छापेमारी

IMG-20230121-WA0088
पाकुड। उपायुक्त व एसपी के निर्देश पर शुक्रवार देर रात को मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद व पुलिस पदाधिकारी शुक्रवार देर रात को मंडल कारा परिसर पहुंचे। इस दौरान जेल के अंदर विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार का आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं किया गया। इसके अलावे शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के नेतृत्व में कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल वार्ड में बंदियों के उपचार का व्यवस्था को देखा। एसडीओ ने जेल में साफ सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर और मंडलकारा की सुरक्षा को लेकर भी जांच की। जिसमे जेल के अंदर की वर्तमान व्यवस्था की स्थिति को देखा गया है। मौके पर पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, मंडल कारा अधीक्षक आशुतोष थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल टीम में शामिल थी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/61i7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *