बोकारो I नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस भोजूडीह रेलवे स्टेशन के संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर से टकरा गयी. हालांकि ट्रेन के चालक ने सूझ- बूझ दिखाते हुए ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली ट्रेन की बोगी में फंस गयी थी. इस कारण करीब 45 मिनट तक राजधानी रुकी रही. ट्रॉली को हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया. रेलवे के अधिकारियों ने फाटक पर तैनात गेट मेन को निलंबित कर दिया है. बताया जाता है कि ट्रेन के आने की सूचना पर गेट मेन ने फाटक गिराने में देर कर दी थी, तब तक एक ट्रैक्टर पहुंच गया. इसी बीच ट्रेन भी आ गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. वहीं, भोजूडीह स्टेशन के अधिकारियों को इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. सभी मौके पर पहुंचे. आरपीएफ की टीम को बुलाया गया.रेल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रेन की बोगी अलग किया. फिर ट्रेन शाम 5.27 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना की गयी. आद्रा मंडल के सीनियर डीसीएम विकास कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गयी है. प्रथम दृष्टया गेट मेन की लापरवाही सामने आयी है. उसे निलंबित कर दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. ट्रेन को भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दी गयी है.
राजधानी एक्सप्रेस रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर से टकरा गयी, हो सकती थी बड़ी हादसा, पर टल गया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i610