तीन दिनों के अंदर दोषियो को गिरफ्तार नहीं किया तो होगा जोरदार आंदोलन :- राजकुमार यादव

IMG-20230303-WA0056
गांवा। शुक्रवार को गांवा थाना क्षेत्र के पटना चौक पर ग्रामीणों ने पटना पंचायत के उप मुखिया रामरतन प्रसाद और उनकी पत्नी रेखा वर्मा के ऊपर जानलेवा हमले के दोषियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। उक्त संबंध में बताते हुए भाकपा माले नेता कॉमरेड सकलदेव यादव ने कहा की विगत दिनो में गांवा थाना क्षेत्र में कई चोरी डकैती का मामला सामने आया है लेकिन गांवा थाना पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल है। वही विगत 16, फरवरी को पटना पंचायत के उप मुखिया रामरतन प्रसाद के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर उनके हाथ को तोड़ दिया है, लेकिन अपराधी को गांवा पुलिस पकड़ने में असफल साबित हो रहे हैं।  अगर प्रशासन अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाए तो आन्दोलन में रफ्तार दिया जाएगा।वही बादीडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का घटना होती है तो हमलोग बर्दास्त नही करेंगे और अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आन्दोलन को रफ्तार दिया जाएगा। वही घटना के सुचना पाकर धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव मौके पर पहुंच कर सभी अपराधियों को गिरफ्तारी का मांग किए और कहे की तीन दिनों के अंदर स्थानीय प्रशासन कार्यवाई नहीं किए तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा घटना के सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर तीन दिन के दोषियों का गिफ्तार कर लेने की भरोसा दिलाए जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटा लिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kog5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *