आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन के तहत निकाला गया रैली

IMG-20221231-WA0051
पाकुड़। डिजिटल भारत मिशन के तहत् पुराना सदर अस्पताल से सिद्धू कान्हु पार्क तक रैली निकाली गयी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला बीबीडी पदाधिकारी–सह–नोडल पदाधिकारी, आयुष्मान डॉ अमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, डॉ के के सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़, डी.टी.ओ डॉ एहतेशाम द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया गया रवाना किया गया। इसका उद्देश्य लाल, हरा एवं पीला कार्ड धारियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाना है। कार्यक्रम के तहत सभी सी.एच.ओ एवं सहिया को घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाना है, ताकि जिले के सभी लाल हरा एवं पीला कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बन सके। मौके पर डीपीएम नीरज सिंह, डैम चंद्र किरण, डॉ संजय कुमार, आईडीएसपी एवं विभाग के सभी कर्मचारी, सहिया समेत अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2pvb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *