महाशिवरात्रि को महाराष्ट्र में राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे रमेश बैस

जिस तरह झारखंड में निर्विवाद रूप से प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया, उसी तरह महाराष्ट्र को भी आगे बढ़ाने का काम करूं बाबा से यही कामना है : रमेश बैस

बासुकीनाथ। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाशिवरात्रि को महाराष्ट्र में बतौर गवर्नर शपथ लेंगे। बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने उक्त आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह झारखंड में निर्विवाद रूप से उन्होंने काम करके प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया। उसी प्रकार महाराष्ट्र को भी आगे बढ़ाने का काम करें इसके लिए यहां हाजिरी लगाकर उन्होंने भोलेनाथ से कामना की है। राज्यपाल रमेश बैस प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद काफी प्रसन्नचित दिख रहे थे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वे जब बतौर राज्यपाल झारखंड आये तो आने के बाद उन्होंने बाबाजी (बासुकीनाथ) का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया और जाने के पहले वे आशीर्वाद लेने के लिए बासुकीनाथ पहुंचे। राजपाल ने बताया कि बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने बाबाजी (भोलेनाथ) से मांगा कि झारखंड प्रदेश की तरक्की हो, प्रदेश का नाम उंचा हो और झारखंड सरकार अच्छा काम करे। उन्होंने कहा कि मैं जहां जा रहा हूं भोलेनाथ मुझको शक्ति दे कि जैसा झारखंड में मैंने निर्विवाद रूप से काम करने का प्रयास किया और प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इसी तरह महाराष्ट्र को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करूं। महादेव सतत आशीर्वाद दे, यही उन्होंने कामना की है। राज्यपाल रमेश बैस ने महाशिवरात्रि को ही शपथ लेने की बात कही। उन्होंने कहा ऐसे पर्व में निश्चित ही बाबाजी उन्हें आशीर्वाद देंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dauc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *