पाकुड़। पाकुड़ जिले के सभी डिलरों ने आज लड्डू बाबू आम बागान में बैठक की है, डीलरों ने इस बैठक में अपनी समस्या को लेकर चर्चा किया, झारखंड सरकार के कंटल वर्डर में 2022 में 60 वर्ष के मृतक के बाद राशन डीलरों के परिवार को अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति देना बंद कर दिया है। इस को पुनः पूर्व के तरह लागू किया जाए और मृत्यु राशन डीलरों के परिवार को अनुकंपा के आधार पर नया अनुज्ञप्ति दिया जाए। ई पोस मशीन को पहले 4 जी में परिवर्तन किया जाए उसके बाद मशीन में मापतोल कौटा को लगाया जाए। Pmgkay योजना का खाद्य वितरण मशीनों 10 माह का बाकी है उसको अविलंब भुगतान किया जाए। केंद्र सरकार के द्वारा 20 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाया है, उस रुपया को भुगतान किया जाए। अनुज्ञप्ति को 2022 से नवीकरण चालू किया जाए। पाकुड़ जिला के सभी राशन डीलरों को 1 तारीख से 20 तारीख तक खाद्यान्नों उपलब्ध कराया जाए जिस महीनों का खाद्यान्न उसी महीने में पहुंचाया जाए। पाकुड़ जिले के सभी एस. एफ.सी गोडाउन से बिचौलियों को हटाया जाए। कई बिंदुओं पर चर्चा की गई है, डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सहा केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहा प्रदेश संगठन सचिव- अब्दुस सलाम ने बताया कि बिंदुवार कार्रवाई नहीं के तो पाकुड़ जिला के सभी राशन डीलर आंदोलन करते हुए हड़ताल पर जाने की बात भी कही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v8ix