कई दिनों से लगातार कुहासा पड़ने से रवि फसल वाले किसान चिंतित

IMG-20230116-WA0111
पाकुड़िया। पाकुड़िया व आसपास इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सुबह व शाम घना कोहरा छा रहा है। घना कोहरा व कड़ाके की ठंड ने किसानों के चेहरे पर सिकन साफ देखी जा रही है। किसानों को रबी फसल में पाला बीमारी होने की चिंता सता रही है।खासकर, किसान सरसों सहित सब्जी की फसल को बचाने की जुगत में कई तरह की तरकीब अपना रहे है कुहासे के कारण सूरज की रोशनी कमजोर हो गया है ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर बाजारों के बजाय देहात में अधिक है। सरसों और आलू फसलों पर ठंड का असर देखने को मिल रहा है। कुहासे के कारण सरसों के फसलों पर लाही नामक कीड़े लगता दिखाई दे रहा है। वहीं आलू को फसलों पर ठंड के प्रभाव से आलू पौधे में लौहरंगी लगने लगा हैकिसानों की चिंता ठंड से बढ़ी है।जानकारी के अनुसार सरसों आलू व सब्जी की खेती में कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक कड़ाके की ठंड और कोहरे से सब्जी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। सब्जी में आलू, टमाटर व बैंगन में पाला लगने से सब्जी खराब हो जाती है। लिहाजा किसानों को कोई एहतियात बरतने के साथ दवा की भी छिड़काव करनी जरूरी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vbt5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *