होली में शहर वासियों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक

IMG-20230307-WA0022

देवघर। नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल के निर्देशानुसार होली के शुभ अवसर पर संबंधित विभाग के सफाई बिजली पानी के सभी पदाधिकारी को दिया गया दिशा निर्देश। सफाई शाखा के लिए सतीश कुमार दास सिटी मैनेजर, सुधांशु शेखर सिटी मैनेजर, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार पंडित एवं सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर राव एवं मनीष भारद्वाज को शहर को साफ रखने का दिया गया निर्देश। शिकायत मिलते ही त्वरित समाधान करने का आदेश दिया गया है। साथ ही साथ अपने अधीन के वार्ड जमादार को एक्टिव मोड पर रखने का भी दिशा निर्देश दिया गया।  सतीश कुमार दास 79 7978 3891, सुधांशु शेखर 77660 01968, श्याम सुंदर राव 94319 42768 श्री मनीष भारद्वाज 48827 5373 जसीडीह के लिए श्री कर्मवीर वर्मा सफाई निरीक्षक 70612 95420 एवं गोपाल महतो 95231 27184 को 1 से लेकर के 6 नंबर वार्ड तक पूरे क्षेत्र को साफ सुथरा रखने को एवं एवं समय पर पेयजलआपूर्ति पथ प्रकाश व्यवस्था चापाकल मरम्मत को सुचारू रूप से रखने के लिए निर्देश दिया गया। मंदिर के आसपास अति आवश्यक रूप से प्रकाश मिश्रा के दिशा निर्देश पर विशेष रूप से सफाई का कार्य करवाने का भार दिया गया है। विद्युत शाखा से कुणाल आनंद विद्युत सहायक प्रभारी को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 से 36 तक पथ प्रकाश व्यवस्था रात्रि में दूधिया रोशनी से जगमग रखने का एवं चौक चौराहे पर लगे मास्ट लाइट को चालू रखने का नगर प्रशासक के द्वारा निर्देश दिया गया। शिकायत मिलते ही त्वरित समाधान करने को सहायक प्रभारी को दिया गया निर्देश जिनका कांटेक्ट नंबर 870 9938 276 है। पेयजल आपूर्ति शाखा सुमन कुमार वर्मा कनीय अभियंता 99349 70904 संपूर्ण देवघर नगर निगम क्षेत्र में शहर वासियों को जवाबदेही के साथ समय पर पानी सप्लाई करने को नगर प्रशासक के द्वारा दिया गया निर्देश। शिकायत मिलते ही सुमन कुमार वर्मा को शिकायत का समाधान करने को कहा गया। 
चापाकल मरम्मत शाखा से नरेश कुमार को 24 घंटे के अंदर शहर के सभी चापाकल मरम्मत कराते हुए अवगत कराने को कहा गया है एवं साथ ही साथ 24 घंटे सेवा में रहने को सभी पलंबर एवं चापाकल मारोमती संबंधित सभी कर्मी को एक्टिव मोड में रखने को कहा गया है। श्री नरेश कुमार सा कांटेक्ट नंबर 6209274644 साथ ही साथ नगर प्रशासन द्वारा पूरे शहर वासियों को होली के शुभ अवसर पर विशेष बधाई देते हुए सभी कर्मियों के साथ होली मिलन समारोह मनाया। मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, प्रधान सहायक प्रकाश भारद्वाज, हिमांशु शेखर सिटी मैनेजर, सतीश कुमार दास सिटी मैनेजर, प्रकाश मिश्रा सिटी मैनेजर, सुधांशु शेखर सिटी मैनेजर सभी सहायक अभियंता सभी कनिया अभियंता अजय कुमार पंडित वरीय सफाई निरीक्षक, मनीष भारद्वाज, गोपाल महतो सहायक विद्युत प्रभारी  कुणाल,  विशाल भट्ट, सदाशिव एवं सभी कर्मी मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bnx6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *