पाकुड़। लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रजरप्पा में होने वाली थी जिसे स्थगित की गई इसकी सूचना संथाल परगना के प्रभारी गिरधारी झा जी एवं झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार राज जी ने दी है क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की मां की निधन अहमदाबाद यूएन मेहता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। उनके सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई उनका उम्र एक 100 वर्ष हो चुकी थी पाकुड़ जिला के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला इकाई द्वारा गहरा दुख प्रकट किया है। उनकी मृत्यु पर भगवान से प्रार्थना कर उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान हो यही निवेदन किया गया ।