सीएचपी संचालक से 2,72,000 रूपये की छिनतई

महागामा। महागामा थाना क्षेत्र के ललमटिया महागामा मुख्य मार्ग स्थित सिद्धू कान्हू चौक के समीप की है जहां सरोतिया गांव के सीएचपी संचालक मोहम्मद इरशाद आलम से अज्ञात अपराधियों के द्वारा पैसे की छिनतई कर ली गई ।वही मोहम्मद इरशाद आलम ने बताया कि मै अपने भांजे के साथ पैसे की निकासी के लिए महागामा आए थे ।महागामा नहर चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक से चेक व एटीएम के माध्यम से 2,72,000 रुपए की निकासी किए थे।वहीं पैसे निकासी के बाद पैसे को बैग में रख कर कंधा पर टांग कर बैंक से निकल गए ।वहीं नहर चौक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेकर सरोतिया के लिए जाने के क्रम में रास्ते में सिद्धू कान्हू चौक के ब्रेकर के पास जैसे ही बाइक को धीरे किया वैसे ही पीछे से आ रहीं बाइक से आ रहे दो युवकों ने माक्स लगाए हुए थे।वही उनके द्वारा अचानक मेरे कंधा से पैसे का बैग पर झपट्टा मारकर बैग छीनकर भाग निकले।जिसे देखकर हम लोगों का होश उड़ गया और फूट-फूट कर रोने लगे।हमलोगों ने उनका कुछ दूर तक पीछा भी किये। लेकिन तब तक वह भाग लिकले। वहीं लोगों से पूछने पर बताया कि बाइक को ललमटिया मार्ग की ओर जाते देखा गया व भागने में सफल रहें।वहीं इसकी सूचना महागामा थाना, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा एवं ललमटिया थाना को दी गई। सूचना पाकर प्रभारी थानेदार सुनील सिंह के आदेशानुसार सब इंस्पेक्टर सुनील गौड़, राजेंद्र यादव नहर चौक पेट्रोल टंकी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसको लेकर छानबीन जारी हैं। वहीं पीड़ित सीएचपी के संचालक मों इरशाद आलम ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर कार्यवाही एवं पैसे की वापसी की मांग की हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mtre

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *