ग्रामीण विकास मंत्री ने छात्रावास व मस्जिद का  किया उदघाटन 

IMG-20230310-WA0039
लिट्टीपाड़ा। सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जीतपुर मदरसा परिसर शुक्रवार को बच्चियों के लिए एक छात्रावास व मस्जिद का उदघाटन किया और जलसे में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित किया। मंत्री ने कहा बच्चियों को तालीम देने के लिए दूर दराज में मदरसा चलाना काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा बच्चियों को समय के अनुसार तालीम देना जरूरी है।यहाँ के मदरसा के द्वारा बच्चियों के तालीम के लिए जो प्रयास किया जा रहा है, वह बहुत ही सराहनीय कदम है। जिसका सहयोग जितना हो सकेगा मैं जरूर करूँगा। गाँव देहात की बच्चियां भी अच्छी शिक्षा पा कर उच्च शिक्षा हासिल कर उचे स्थान पर पहुचे और अपने समाज के साथ देश का नाम रोशन करे। मंत्री ने क्षेत्र के लोगो से लड़को के साथ लड़कियों को भी पढ़ाने का अपील किया। मरकज दावा सल्फ़िया जीतपुर के डायरेक्टर मौलाना अब्दुल अजीज फैजी ने बताया की मदरसे में 21 गाव के कुल दो सो बच्चियां छात्रावास में रहकर पड़ती है और सो बच्चियां नियमित आती है। जहाँ सो बच्चियों के लिए कम कमरे थे। जिसके लिए ओर सात कमरा व एक मस्जित का निर्माण चन्दे के द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा भवन का मुआयना कर किया गया। मोके पर पश्चिम बंगाल के चैयरमेन मौलाना मोटिर्रह्मान मदनी, डॉ मिसबाह किसनगंज,समद अली, अजीजुल इस्लाम, इसहाक अंसारी समेत दर्जनों मौलवी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fppk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *