साफाहोड़ समुदाय ने लगाई आस्था की डुबकी

दुमका। कार्तिक पूर्णिमा पर गोपीकांदर के कुश्चिरा बांसलोई नदी में साफाहोड़ समुदाय के लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। साफाहोड़ समुदाय के लोगों ने सूर्य देवता और भगवान शिव की पूजा अर्चना किया। बाँसलोई नदी पर गोपीकांदर प्रखंड के क्षेत्र के धोबरना, दुर्गापुर, पहाड़पुर, गोपीकांदर, कलाईपूरा सहित दर्जनों गांव के साफाहोड़ शामिल हुए। उन्होंने अपने पुरखों बाबा के साथ मिलकर पूजा अर्चना की। गांव और परिवार की सुख-शांति की कामना किया। साफाहोड़ के पुरखों बाबा होपना हेम्ब्रम ने बताया कि अपने ईस्टदेव भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा अर्चना विधिवत रूप से किया।उन्होंने यह भी बताया कि भगवान शिव की पूजा कर अपने सुख शांति की प्रार्थना किया। उन्होंने बताया कि इस दिन गंगा में स्नान कर पूजा-पाठ करने का दिन है लेकिन वैसे लोग जो गंगा नहीं जा सकते है वह नदी में भी स्नान कर विधिविधान के साथ पूजा करते सकते है। नदी को भी गंगा के समान माना गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r9tj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *