सहायिका का आरोप, वाउचर में हो रहा उनका फर्जी हस्ताक्षर

7

नावाडीह (बेरमो) I नौनिहालों के समुचित देखभाल के लिए नावाडीह प्रखंड के विभिन्न जगह पर संचालित आँगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत सहायिका ने सेविका पर मनमानी करने एवं पोषाहार वाउचर में उनका फर्जी हस्ताक्षर कर कार्यालय में वाउचर जमा करने का सनसनी आरोप लगाया है । सहायिका ने यह आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत मंगलवार को नावाडीह सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा से की है । मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिन्हा ने पूरे मामले की जांच करने एवं आरोप सही पाने पर संबधित सेविका पर कार्रवाई करने की बात कही । नावाडीह सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमा देवी ने कहा कि आंगनबांड़ी केन्द्र में कार्यरत सेविका की ओर से कार्यालय में जमा किए जा रहे पोषाहार वाउचर में उनका फर्जी हस्ताक्षर कर जमा किया जा रहा है । जिसकी जानकारी कई बार बाल विकास परियोजना नावाडीह में कार्यरत पर्यवेक्षिका एवं कर्मी को जानकारी देने के बावजूद वाउचर में सहायिका का फर्जी हस्ताक्षर कर कार्यालय में निरंतर जमा किया जा रहा है । यह भी कहा कि पोषाहार राशि सेविका सहायिका के संयुक्त हस्ताक्षर से निकासी की जाती है । किन्तु सेविका राशि निकालने बाद मनमाने तरीके से अकेले पोषाहार की खरीददारी करती है । साथ ही गोदाम से चावल उठाव कर सेविका चावल को केन्द्र में रखने के बजाय अपने घर ले जाती है, जिस पर अविलंब रोक लगाने की जरुरत है । उन्होंने कहा कि केन्द्र में सेविका की मनमानी पर रोक नहीं लगाया गया तो सहायिका संघ नावाडीह प्रखंड के समीप धरना प्रदर्शन करने का काम करेगी । यहां सीता देवी, राधा देवी, पूनम देवी, मालो देवी, दुलारी देवी, मीना देवी, रत्नी देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, अनिता देवी, अंजू देवी, शहनाज बानो, कविता देवी, विमला देवी, सुकुरमुनी देवी आदि सहायिका उपस्थित थे ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/flzy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *