मृत्यु पश्चात भी दुनिया देखेंगी संजय अग्रवाल की आंखें 

मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल 

जमशेदपुर। जुगसलाई शिवा रेसिडेंसी के रहने वाले संजय कुमार अग्रवाल (उम्र 56 वर्ष) की मृत्यु के पश्चात भी उनकी आंखें रोशनी देती रहेगी। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर संजय के निधन के पश्चात उनके छोटे भाई विजय अग्रवाल एवं बहन निधि अग्रवाल की सहमति से 10 जून शनिवार को नेत्रदान जुगसलाई निवास पर ही करवाया गया। जिससे दो लोगों की दुनिया रोशन होगी। इस नेक कार्य में रोशनी संस्था की अध्यक्ष तरू गांधीजी, सीता जोशी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय गुप्ता सहित मारवाड़ी महिला मंच की सदस्यों की खास भूमिका रही। इस पुनीत कार्य के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की अध्यक्ष बीना अग्रवाल ने संजय के परिवार वालों, रोशनी संस्था एवं डॉ अजय गुप्ता को साधुवाद दिया। मालूम हो संजय अग्रवाल महिला मंच की सदस्य विद्या अग्रवाल के जेठ थे। जिन का आकस्मिक निधन शनिवार 10 मई को हुआ। अंतिम संस्कार जुगसलाई शिव घाट में संपन्न हुआ। यह जानकारी मारवाड़ी महिला मंच की सुशील खीरवाल द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा कई सालों से नेत्रदान महादान पर अभियान चलाया जा रहा है। मृत्यु के पश्चात नेत्रदान करवाने में सक्षम भी हुए हैं। कोविड-19 के तहत विगत 2 वर्षों से कोई भी नेत्रदान नहीं हो पाया था। पुनः इस पुनीत कार्य में जोर-शोर से लग गए हैं। इस वर्ष 2023 में यह दूसरा नेत्रदान है। समाज के सभी बंधुओं से अपील है कि अगर किसी के घर में ऐसी घटना होती है और वे अगर नेत्रदान करवाने में इच्छुक हो तो मंच की अध्यक्ष बीना अग्रवाल (9304833999), सुशीला खीरवाल (9431952424) एवं सीमा अग्रवाल (7858016351) से संपर्क कर सकते हैं। इस कार्य के लिए संस्था सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती है। मारवाड़ी महिला मंच का नारा है जीते जी रक्तदान, मृत्यु पश्चात नेत्रदान। अभी भी कई दृष्टिहीन लोगों को इंतजार है ऐसे समाजसेवी का जो मरकर भी अमर होकर किसी को रोशनी दे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ucrw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *