झारखंड युवा सदन 4.0 में दुमका के सौरभ सिन्हा ने विपक्ष के विधायक

झारखंड युवा सदन 4.0 में दुमका के सौरभ सिन्हा

रांची: झारखंड युवा सदन 4.0 में दुमका के सौरभ सिन्हा ने विपक्ष के विधायक के रूप में भाग लिया, जहां उन्होंने दुमका विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी बातों को प्रभावी तरीके से रखा। युवा सदन में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सौरभ सिन्हा ने अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा और हवाई अड्डे से जुड़ी समस्याओं पर जोर दिया।

सौरभ सिन्हा ने 2024-2025 के बजट पर सवाल उठाते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग को मात्र 6.2% बजट आवंटित किया गया है, जो अन्य विभागों की तुलना में बहुत कम है। उन्होंने “मुख्यमंत्री आकस्मिक कैंसर फंड” जैसी योजना की मांग की, जिससे असाध्य रोगों से ग्रसित मरीजों को त्वरित राहत मिल सके। इसके अलावा, नर्सिंग होम्स की जांच और सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया।

सिन्हा ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा साप्ताहिक जांच शिविरों के आयोजन की भी मांग की, ताकि गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का सही डाटा मिल सके और समय पर उनका इलाज किया जा सके।

शिक्षा के बजट को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की, जिसमें 2024-2025 के लिए केवल 13.1% बजट आवंटित किया गया है, जो कि अन्य राज्यों की तुलना में औसतन 14.1% कम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है, जिससे लोग सशक्त निर्णय ले सकें।

सौरभ सिन्हा की उपलब्धियां केवल राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल में ‘सारस्वत सम्मान’ और ग्वालियर में ‘यूथ फेस ऑफ इंडिया’ का खिताब मिल चुका है। उनकी लिखी पुस्तक “कविता संग्रह कहने को बहुत कुछ है” ने भी साहित्यिक जगत में पहचान बनाई है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाकर उन्होंने दुमका जिले का मान बढ़ाया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jbgp