मरांग बुरु बचाओ एवं सरना धर्म कोड की मान्यता हेतु अभियान

डुमरी। मरांग बुरू को बचाने एवं सरना धर्म को मान्यता देने सम्बंधी मांग को लेकर 11 फरवरी (शनिवार) को आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा बुलाये गए देशव्यापी रेल चक्का जाम कार्यक्रम के मद्देनजर क्षेत्र की पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।कार्यक्रम को ले डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू द्वारा डुमरी के इसरी में स्थित पारसनाथ रेलवे स्टेशन में कार्यपालक दंडाधिकारी विकास आनंद डुमरी थाना क्षेत्र में डुमरी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा निमियाघाट थाना क्षेत्र में सीओ धनंजय गुप्ता इसरी बाजार चौक में सीआई ऋषिकेश मरांडी पिरटाड़ थाना क्षेत्र में बीडीओ दिनेश कुमार मधुबन थाना क्षेत्र में सीओ विनय प्रकाश तिग्गा के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी जबकि एसडीपीओ मनोज कुमार सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार मधुबन थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सदलबल पूरी तरह से सक्रिय रह कर रेलवे परिचालन को सामान्य रखते हुए ट्रेनों के आवागमन को बाधित नहीं होने दिया हालांकि आदिवासी सेंगल अभियान के बोकारो जोन संयोजक आनंद टुडू प्रदेश संयोजक करमचन्द हांसदा सेंगल परगना के प्रदेश संयोजक चन्द्रमोहन मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों आदिवासी लोग तुईयो के रास्ते नारेबाजी करते हुए कुछ क्षण के लिए पारसनाथ रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गये जिसे उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने तुरंत ही हटा दिया। इस आंदोलन को लेकर दर्जनों आदिवासी लोग अपने हाथों में मांगों से संबंधित बैनर व तख्ती लिये रेलवे ट्रैक के समीप शांतिपूर्ण तरीके से जमे हुए थे।कार्यक्रम को ले पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।परिसर में स्थापित पुलिस,जिला बल,रेलवे पुलिस अधिकारी,सीआरपीएफ जवान आदि मुस्तैद थे।चक्का जाम में डुमरी प्रखंड संयोजक अनिल हांसदा प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल मुर्मू,सुमित्रा सोरेन सरना धर्म मड़वा अध्यक्ष बृजेश महिला मोर्चा अध्यक्ष चकरी पंचायत कौशल्या टुडू नावाडीह प्रखंड कोऑर्डिनेटर जागेश्वर मुर्मू नावाडीह प्रखंड संयोजक गणेश मरांडी नावाडीह प्रखंड युवा छात्र मोर्चा अध्यक्ष हरि नारायण मुर्मू आदि सैकड़ों आदिवासी महिला पुरुष उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pfmq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *