ठंड में कंपकंपाते स्कूल पहुंच रहे स्कूली बच्चे

IMG-20230102-WA0067

मेहरमा। ठाकुर गंगटी प्रखंड के बच्चे बढ़ते ठंड के बावजूद स्कूल पहुंच रहे हैं। हालांकि बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो गई है। बताते चलें कि प्रखंड के कई ऐसे सरकारी स्कूल में सोमवार को देखा गया कि स्कूल में नामांकित बच्चों की अपेक्षा आधे से कम बच्चे उपस्थित थे। नववर्ष के आगमन होते ही ठंड काफी तेजी से बढ़ गई है। जिसके कारण स्कूली बच्चों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही सोमवार को पूरे दिन कुहासा छाया रहा। जिसके कारण यातायात में भी समस्याओं का सामना करते देखा गया। इधर सामाजिक कार्यकर्ताओं में सोमवार को जिस तरह से ठंड और कुहासा को देखा गया उसे लेकर बच्चों के अभिभावक बेहद परेशान दिखे क्यूंकि इतनी ठंड से मौसम सामान्य होने तक प्रशासन को स्कूल बंद रखने का निर्णय की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3x8l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *