बेरमो / नावाडीह I झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आंशिक संसोधन करते हुए पत्र जारी कर झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू चलने के कारण ध्यान रखते हुए झारखंड राज्य में सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त एवं सभी निजी विद्यालयों को शनिवार तक बन्द रहेगें | जिसमें केजी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यालय ही बंद रहेगें | इस अविधि में बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जाएगा | यह आदेश बुधवार को झारखंड सरकार के सचिव के रवि कुमार ने पत्र जारी कर किया है |