हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के कुसुमकुंज मोड़ और इतवारी बाजार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक युवक रौंदकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग वैन घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार की दोपहर क़रीबन 2 बजे की बताई जा रही है। अनुमंडल अस्पताल में मृतक स्कूटी सवार युवक की पहचान कुश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। कुश विश्वकर्मा मूल रूप से बिहार के रफ़ीगंज का रहने वाला था। फिलहाल वह चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के पास अपने मामा मुन्ना विश्वकर्मा के घर में रह रहा था। वह इतवारी बाजार में एक मोबाइल की दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।कुश विश्वकर्मा हमेशा की तरह मोबाइल दुकान में काम कर दुकान के मालिक अनिल का स्कूटी लेट कर घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप वैन ने युवक का सिर पूरी तरह कुचल दिया था। इसके अलावा उसका एक हाथ भी टूट गया था। युवक अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद मैक्स पिकअप ड्राइवर तेज रफ्तार से चाईबासा की और भाग गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mqq3