काठीकुंड/ 12 फरवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 के आयोजन को लेकर एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने तैयारियों का जायजा लिया. शुक्रवार को काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित नकटी खेल मैदान के निरक्षण के दौरान अहम दिशा निर्देश दिये. खेल मैदान में उपस्थित एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने कहा की शहीद अमरजीत बलिहार की स्मृति में लगातार दूसरे साल इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. कहा कि, फुटबॉल प्रतियोगिता पिछली बार के मुकाबले और भी शानदार तरीके से आयोजन किए जाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर काठीकुंड थाना प्रभारी रूपेश कुमार,जीपी सर्जेंट अनिमा धान,खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह शिकारीपाड़ा थाना के एएसआई परवेज आलम,काठीकुंड थाना के एसआई अमन कुमार,दुलाल महतो आदि मौजूद थे. ज्ञात हो,कि 2 जुलाई 2103 को तत्कालीन पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार के साथ ही 5 पुलिसकर्मियों की घात लगाकर नक्सलियों ने काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमतल्ला गांव के पास ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी,जिसमें एसपी सहित सभी पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे. उन्हीं की स्मृति में लगातार दूसरे साल शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 फरवरी तक होगा. दुमका पुलिस के तत्वावधान में आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी,जिसमे काठीकुंड प्रखंड से दो टीमों को सम्मलित किया जायेगा. विजेता टीम को 1 लाख,उपविजेता को 75 हजार के साथ ही तीसरे व चौथे नंबर पर आने वाली टीमों को 30-30 हजार रुपए की नकद पारितोषिक प्रदान की जायेगी.
शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 की तैयारियों का एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने लिया जायजा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gyuf