सतगावां। प्रखंड में बैंक ऑफ इंडिया के सतगावां शाखा एवं बसोडीह शाखा के द्वारा शनिवार को शाखा अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें एनपीए खाताधारकों के लिए सुनहरा मौका दिया गया। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के कोडरमा जिले के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कांत झा मुख्य रूप से मौजूद थे। शाखा अदालत में केसीसी ऋण, मुद्रा ऋण, व्यक्तिगत ऋण या अन्य ऋण के खाते जो एनपीए हो गए हैं उनका निपटारा किया गया। शाखा अदालत में वैसे लोगों का ऋण सेटल किया गया जो किसी कारणवश बैंक से लिया गया ऋण नहीं चुका पाए उनका एक मुश्त पैसा लेकर सेटल किया गया। कुल 125 खातों का निपटारा किया गया। एनपीए रिकवरी के रूप में 65.31 लाख की राशि वसूली गई। बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा इस वर्ष प्रारंभ किए गए शाखा अदालत को लोगों के द्वारा काफी सराहा जा रहा है, जिस कारण बैंक अपने सभी ऐसे शाखाओं में जहां पर एनपीए की राशि ज्यादा संख्या में है वहां पर इस तरह के शाखा अदालत का अयोजन कर रहा है। लोगों के अच्छे रुझान को देखते हुए आने वाले विगत समय में फिर से शाखा अदालत का आयोजन किया जाएगा। शाखा अदालत को सफल बनाने में बीओआई बासोडीह शाखा प्रबंधक आलोक कुमार, सतगावां शाखा प्रबंधक तुर्रम बनरा एरिया ऑफिस से हितेश चौधरी, अजय कुमार एवम आनंद कुमार, एवं बीसी ने अहम भूमिका निभाई।
बैंक ऑफ इंडिया शाखा अदालत में एनपीए खाताधारकों के 125 लोगो से अधिक मामलों का निपटारा, कुल 65.31 लाख राशि वसूली
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h24n