सेवार्थ ने उपायुक्त को ‘एक्सीलेंस इन गर्वनेंस अवार्ड’ मिलने पर दिया बधाई

यह अवार्ड आपके माध्यम से ही सही परंतु हम सभी देवघर वासियों के मान-सम्मान को बढ़ाता है : पवन टमकोरिया

देवघर। देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने एक्सीलेंस इन गर्वनेंस अवार्ड से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय स्तर का यह अवार्ड देवघर मार्ट बनाकर देवघर के लघु एवं कुटीर उद्यमियों को बाजार से जोड़ने की पहल के लिए दिया गया है। देवघर मार्ट की लांचिंग पिछले साल दिसंबर में हुई थी। देवघर मार्ट एक प्लेटफार्म है, जिसमें स्थानीय आर्टिजन के उत्पाद का क्रय-विक्रय आनलाइन हो रहा है। सम्‍मानित होने के बाद उपायुक्त को बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में सेवार्थ के पवन टमकोरिया ने भी उपायुक्त को बधाई प्रेषित कर कहा है कि भारत सरकार के  गृह मंत्री  अमित शाह  द्वारा आपको  ‘एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने पर , बहुत-बहुत बधाई एवं  ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ। यह अवार्ड आपके माध्यम से ही सही परंतु हम सभी देवघर वासियों के मान-सम्मान को बढ़ाता है। यह अवार्ड आपके  परिश्रमी एवं दृढ़ निश्चयी होने के साथ हीं आपके  धैर्य एवं मधुर व्यक्तित्व  को भी दर्शाता है। यह अवार्ड  दर्शाता है कि आप किस प्रकार अपने कठिन परिश्रम एवं नेक इरादों के बल पर समाज को सशक्त बनाते हुए अपने राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूती  प्रदान करने की दिशा में  सतत प्रयासरत हैं। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n26s

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *