देवघर। आज सेवार्थ का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया और उपाध्यक्ष डॉ अनिल बर्नवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और सम्मान स्वरुप बाबा मंदिर का मॉडल, माला, शॉल, बुके देकर किया। इसके साथ ही एक मेमोरंडम भी दिया गया जिसमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कहा गया कि आपके सरकार द्वारा किये गए अनेकों कार्य का प्रतिफल है कि पहली बार आमजनों के मन में झारखण्ड सरकार के प्रति विश्वास जगी है, इसके लिए सेवार्थ परिवार की ओर से आपका आभार।आपके संज्ञान में देने हेतु विशेष है कि देवघर प्रक्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्था ‘सेवार्थ’ अपने स्थापना काल (8 नवंबर, 2020) से ही समाजहित का कार्य करती आयी है। इस दौरान कभी हमने कोरोना काल में बेहतर सेवा देने वाले को कोरोना योद्धा सम्मान दिया तो रक्तदान शिविर लगाकर सैकड़ों यूनिट रक्त की व्यवस्था कर कई जिंदगियां बचाई, कभी हमने अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया तो कभी ठंढ से परेशान हजारों जरूरतमंदों को कम्बल व कपडे बांटकर उनके परेशानियों को कम करने का प्रयास किया। वहीं तपती गर्मी के दिनों में भीड़ भाड़ वाले कई स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था कराकर राहगीरों को ठंढा पानी के साथ ही गुड़ और चना भी खिलाकर उनकी परेशानी कम करने का प्रयास किया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2nnz