जामा प्रखंड क्षेत्र के बारापलासी बाजार में रविवार को हिन्दू जागरण समिति बारापलासी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर किया गया। इस अवसर पर 251 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारंभ बारापलासी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से विधिवत वैदिक मंत्र के साथ जल भरने के उपरांत प्रारम्भ किया गया। जिसके बाद शोभायात्रा बारापलासी बाजार, पिपरा, लकड़दीवानी व पलासी गांव का भ्रमण करते हुए पुनः बारापलासी बाजार स्थित कथा आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बारापलासी बाजार, गझंडा, लकड़दीवानी, कुंडाडीह, सितुआ एवं पिपरा गांव सहित अन्य गांवों की कन्याएं, महिलाएं एवं ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान हिंदू जागरण समिति बारापलासी द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश के वृंदावन से आए कथा व्यास गौरव कृष्णा जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन संध्या सात बजे से रात्रि 11बजे तक अमृतमय कथा प्रवचन होगा जो लगातार सात दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा सांसद सुनील सोरेन, गोकुल बिहारी सेन, आयोजन समिति में पंकज सिंह, प्रेम यादव, सुभाष नाग, सुभाष राय, दिनेश भालोटिया, कमलेश केलंका, विक्की केलंका, सोनू सेन, विनय बिहारी सेन, मिट्ठू केलंका, संदीप कुमार, वरुण कापरी, मुन्ना दुबे, सुरेश भालोटिया, पवन भालोटिया, रामेश्वर मांझी, अरुण यादव, सौरव यादव, दीपक साह, अर्जुन साह, घनश्याम ठाकुर सहित अन्य शामिल रहे। इस दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर जामा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान मौजूद थे।
कलश यात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/edxl