तिलाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 12 से आरंभ

संवाददाता, मसलिया/ मसलिया प्रखंड के तिलाबाद गांव में 12 – 19 मार्च तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा होगी। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को लेकर तिलाबाद गांव में तैयारियां पूरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक पहले दिन ही नुनबिल नदी के दलाही घाट से कुमारी कन्याओं की भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। हरिद्वार के स्वामी हंसानन गिरी महाराज द्वारा सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाया जायेगा। श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तिलाबाद सहित अन्य गांवों के लोगों मेंं काफी उत्साह है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mkmi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *