डुमरी। इसरी बाजार की सड़कें गंदगी व कचड़ों से भरी पड़ी है.यह डुमरी अनुमंडल क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं शैक्षणिक केंद्र है.इसके बावजूद अगर हम रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क और पुराने जीटी रोड को देखें तो हम पाते हैं कि सभी जगह प्लास्टिक , कागज और कचड़ों से भरा पड़ा है.यह स्थिति बड़ी ही दुखद है कि हमारा यह अनुमंडल क्षेत्र डुमरी और इसरी बाजार इस प्रकार से गंदगी से भरे हैं तो यह यहां के लोगों के और प्रशासन की अदूरदर्शिता को प्रदर्शित करती है। यह कोई बहुत बड़ा कठिन कार्य तो नहीं है कि इसके लिए बहुत बड़े फंड की आवश्यकता हो.यह सिर्फ सोच पर निर्भर करता है.मुखिया बंधु भी अपनी उंची सोच और समाज के प्रति अपने उत्तदायित्व का निर्वहन स्वच्छता के इस छोटे से प्रयास से कर सकते हैं, वहीं प्रशासन और समाज के लोगों और खासकर दुकानदारों को भी यह समझना चाहिए कि जब ग्राहक भगवान होते हैं तो भगवान को कचरों में चलकर आपके दुकान तक आना पड़े तो यह बड़ा ही सोचनीय है.प्रशासन से भी अनुरोध है कि कम से कम सप्ताह में एक बार 4 मजदूर एक ट्रैक्टर के साथ अगर सड़कों में घुमाया जाए तो सड़कों में बिखरी गंदगी को साफ किया जा सकता है और इसरी और डुमरी को स्वच्छ नगरी के रूप में पहचान दिलाई जा सकती है।
इसरी बाजार में स्वच्छता का घोर अभाव,प्रशासन तमाशबीन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pfux