इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा मूक-बधिर को जीवन यापन के लिए दिया गया सिलाई मशीन 

IMG-20230207-WA0008
देवघर। आज इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में स्वाधार गृह जसीडीह में सिलाई मशीन दिया गया। साथ में सचिव अर्पणा सिन्हा,सीता बथवाल, रंजना मूंदड़ा,रूपा छवछरिया भी उपस्थित रहीं। यह सिलाई मशीन स्वाधार गृह में रहने वाली रानी कुमारी को दिया गया। जो बोलने में असमर्थ है किंतु सिलाई कढ़ाई वैगरह करने में प्रशिक्षित है। जिस का लाभ उसे अपने जीवन यापन हेतु आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी। इनर व्हील देवघर हमेशा से महिलाओं को क्षमतावान होने के लिए जागरूक करती रहती है पहले भी क्लब स्वधार गृह की लड़कियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दे चुकी है। आगे भी इस तरह जरूरतमंद महिलाओं बच्चों के लिए अपनी भागीदारी निभाती रहेगी। क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने स्वाधार गृह संचालिका प्राणु सिंह सहित वहां के सहायकों को धन्यवाद कहा । इसकी जानकारी क्लब एडिटर ज्ञानी मिश्रा द्वारा प्राप्त हुई।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h485

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *