देवघर / स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान एवं योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निबंध लेखन तथा रंगभरो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी हुई थी। इस बार देवघर जिला का परिणाम बहुत ही अच्छा रहा।भारतीय महिलाओं की देन, शीर्षक निबंध लेखन प्रतियोगिता के ग्रुप डी में देवसंघ नेशनल स्कूल की शाम्भवी सागर को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। शाम्भवी का जन्म 3 सितम्बर, 2006 को जामताड़ा में पुलिस अधिकारी संतोष कुमार व आदर्श गृहिणी रम्भा कुमारी की कन्या के रूप में हुआ। उसकी पढ़ाई की शुरुआत सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल से वर्ग एल.के.जी. से हुई। वर्ग पंचम तक पढ़ने के बाद उसके पिता का स्थानांतरण होने के बाद गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में जारी रही। उसी विद्यालय से सन 2022 में 76% अंक के माध्यमिक परीक्षा पास की। वह वर्तमान में देवसंघ नेशनल स्कूल में साइंस लेकर पढ़ाई कर रही है। वह अपना आदर्श राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सह कई पुस्तकों के लेखक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव को मानती है। उसे नृत्य, योगा, गायन व चित्रकला में काफी रुचि है।इन क्षेत्रों में उसने कई पुरस्कार अपनी झोली में बटोरी है। बड़ी होकर वह एक सफल चिकित्सक बनकर राष्ट्रसेवा करना चाहती है। लक्षण प्रसाद सिंह व ध्रुवथी देवी की पोती अपने माता-पिता व गुरुजनों से काफी प्रेरित है। जब वह 10 साल की थी, उसने स्वामी निरंजनानन्द सरस्वती, बिहार स्कूल ऑफ योगा से दीक्षा ग्रहण किया। फुर्सत के समय वह चटपटा व्यंजनों का खुद बनाकर आनन्द लेती है। देवघर को उस पर काफी नाज है।