शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर एक छोटे पिकअप वाहन को 6 दुधारू गाय लादकर परिवहन करते हुए शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार के बजरंगबली मंदिर के निकट पकड़ लिया। दुधारू गायों एवं वाहन को पुलिस ने तो जप्त कर लिया लेकिन चालक भागने में सफल रहा| सहायक अवर निरीक्षक शोमाय किस्कू के बयान पर वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए प्रभारी थाना प्रभारी भावेश रवानी ने आधार कार्ड लेकर गायों को ग्रामीणों के बीच वितरण कर दिया। बताते चलें कि शिकारीपाड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल गोवंश की तस्करी लगातार जारी है| सरकार द्वारा पशु अधिनियम तो बनाया गया है लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है|नियम का पालन कब होगा यह सोच शायद अब गोवंश भी सोचने लगे हैं। क्योंकि पशु तस्कर गोवंश को निर्दयता पूर्वक वाहन में लाद कर ले जाते हैं