सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने की वीसी को सौंपा मांगपत्र

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के कुलपति प्रो. विमल प्रसाद सिंह से मुलाकात की। बैठक में कार्यकारी समिति की बैठक के निर्णयों पर आधारित ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति को विभिन्न शैक्षिक और प्रशासनिक समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रमोशन, वेतन विसंगतियों, और समय पर मिलने वाले अन्य लाभों पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. संतोष कुमार शील, डॉ. विनय कुमार सिन्हा, डॉ. शंभू सिंह, डॉ. रविशंकर, डॉ. शर्मिला सोरेन, डॉ. सुजीत कुमार सोरेन, डॉ. स्नेहलता मुर्मू, डॉ. सुमित्रा मुर्मू, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. श्वेता मरांडी, डॉ. ईश्वर मरांडी, नीरज बास्की, और कृष्णा शामिल थे।

वार्ता को सार्थक बताते हुए, शिक्षक संघ ने आशा जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7c8s