शतरंज मे सिकंदर बना झारखण्ड चैंपियन

10

बेरमो / जे आर डी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जमशेदपुर में आयोजित पूर्वी सिंघभूम जिला शतरंज संघ एवं टाटा स्टील खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ओपन झारखण्ड राज्य शतरंज प्रतियोगिता को बोकारो जिला के कुरपानिया निवासी वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाडी सिकंदर अनीस ने जीत लिया है झारखण्ड के सभी जिलों से 125 खिलाडी इस झारखण्ड चैंपियन के खिताब को जीतने इस प्रतियोगिता में भाग लिए थे मगर सिकंदर अनीस ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया हालाँकि झारखण्ड के वरीय खिलाड़ी रोहन विजय सिंह और सिकंदर अनीस में विजेता का फैसला अंत तक नहीं हो पाया था दोनों ही इस प्रतियोगिता में अपराजेय थे और फाइनल में दोनों के बीच मुकाबला बराबरी पर था किन्तु बकल सिस्टम से सिकंदर को विजेता घोषित किया गया सिकंदर को इनाम की राशि 21000 रूपये नकद के साथ विजेता ट्रॉफी  झारखण्ड राज्य शतरंज संघ के पूर्व सचिव एन के सिंह द्वारा दिया गया सिकंदर की इस जीत से बोकारो जिला के शतरंज प्रेमी बहुत ख़ुशी व्यक्त कर रहे हैं। बोकारो जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव सह यू एम एफ के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस,पूर्व सचिव भरत प्रसाद रवानी पूर्व बोकारो जिला शतरंज संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी वीरेंदर कुमार सिन्हा सी सी एल के वरिष्ठ खिलाडी ईश्वर प्रसाद माणिक डे, सुबीर मुखर्जी,देव कुमार, सिकंदर नायक चण्डेश्वर इत्यादि ने जीत पर बधाई दी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zz7s

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *