सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ. विमल प्रसाद सिंह ने कहा नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम के लिए सिलेबस का निर्माण में छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा सम्बन्धित विषयों पर विशेष जौर दिया जा रहा है. सिलेबस का निर्माण झारखण्ड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन प्रकोष्ठ द्वारा तैयार पाठ्यचर्या की रूपरेखा और क्रेडिट प्रणाली के ड्राफ्ट अनुसार तैयार किया जा रहा है. विश्वविद्यालय द्वारा सभी मुख्य विषयों के अतिरिक्त छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास के लिए निम्नलिखित अन्य विषयों का भी सिलेबस तैयार किया जा रहा है
रोजगारोन्मुखी या वोकेशनल विषयरू संथाल परगना के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं एवं संसाधनों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा वोकेशनल विषयों का सिलेबस तैयार किया जा रहा है ताकि सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय से अध्यन करने वाले छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक कार्य करने की ज्ञान औपचारिक शिक्षा के साथ मिल सके और आगे चलकर किसी विशेष व्यापार या पेशे के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हो तो उन्हें आसानी हो.
बहुविषयक या मल्टीडिसीप्लिनरीरू नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा इस बार बहुविषयक विषयों का भी सिलेबस तैयार किया जा रहा है ताकि छात्र-छात्राओं को अपने संकाय से सम्बन्धित विषयों के अतिरिक्त अन्य संकाय के विषयों का भी अध्यन करने का मौका मिले, ताकि उसके अन्दर बहुविषयक दृष्टिकोण विकसित हो सके.
क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले छात्र-छात्राओं में भाषाई दक्षता और लेखन कौशल को बढ़ावा देने के लिए क्षमता संवर्धन सम्बन्धित विषयों का सिलेबस तैयार किया जा रहा है. इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को हिंदी एवं अंग्रेजी के अतिरिक्त स्थानीय भाषाओं का भी शिक्षा दिया जायेगा, ताकि यहाँ के छात्र-छात्राओं में हिंदी एवं अंग्रेजी विषय के अतिरिक्त अन्य स्थानीय भाषाओं का भी समझ विकसित हो सके.
स्किल डेवलपमेंट कोर्सरू विश्वविद्यालय द्वारा स्किल डेवलपमेंट कोर्स इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि छात्र-छात्राओं में आस-पास के पर्यावरण एवं जीवनशैली को लेकर बेहतर समझ विकसित हो एवं उनके के अन्दर वैज्ञानिक चिंतन,विश्लेषणात्मक गणितीय के तार्किक दृष्टिकोण में सुधार हो.
वैल्यू एडेड कोर्सरू वैल्यू एडेड कोर्स का सिलेबस इस बात को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है कि यह कोर्स छात्रों योग्यता कौशल, तकनीकी ज्ञान, सोचने और नवाचार करने की क्षमता विकसित करने करने में सहायक होगा. इसमें पर्यावरण का ज्ञान, योग शिक्षा, फिटनेस और खेल और डिजिटल लर्निंग आदि विषयों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है.