
दुमका: दिशोम मांझी थान, दुमका में रविवार, 8 दिसंबर 2024 को दिशोम पाराणिक बिनीलाल टुडू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अतांग दाराम दिशोम सोहराय पोरोब 5 जनवरी 2025, रविवार को मनाया जाएगा।
इस दौरान सोहराय पोरोब को सफल बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में दिशोम जोग मांझी मोहन टुडू, कुडाम नायकी ईमेल मरांडी, सुशील मरांडी, रामप्रशाद हांसदा, लव किशोर टुडू, प्रेम हांसदा, पिंकी बास्के, सुनील मरांडी, सोनेलाल मुर्मू, शिवकांत मुर्मू, संदीप मुर्मू, सनी बेसरा, रामकृष्णा टुडू, साहेबराम किस्कू और बसंत टुडू सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
सोहराय पोरोब आदिवासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हर साल पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
