एस पी गोड्डा ने अधिकारियों के साथ किया मासिक अपराध समीक्षा बैठक

IMG-20230112-WA0106
गोड्डा। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर थाना प्रभारी शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर अपराध, विधि-व्यवस्था, पुलिस द्वारा किये जा रहें कार्यों के संबंध में विस्तृत परिचर्चा की गई एवं निर्देश दिये। अवैध रूप से शराब, कौरेक्स, गांजा इत्यादि मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं तस्करी करने वाले के अड्डों पर छापामारी करने एवं संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।  सभी दागियों और अपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रख कर सर्विलांस प्रोसीडिंग की डायन प्रथा मानव तस्करी, बच्चा चोरी अफवाह जैसी घटनाओं के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रत्येक सप्ताह के गुरूवार को थाना दिवस आयोजित कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
वाहन दुर्घटना, वाहन चोरी एवं अपराध को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी को समय-समय पर स्थान बदल-बदल कर वाहन चेंकिग करने का निर्देश दिया गया।
थाना स्तर से जितने भी बैंक, एटीएम, ज्वैलरी शॉप्स, अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान है उनकी की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
05 (पाँच) वर्ष से अधिक पुराने काण्डों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिया गया।
सभी थाना के आँकड़ों को सी०सी०टी०एन०एस० में ससमय प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारी को नियमित रूप से गाँव में जाकर पुलिस पब्लिक बैठक कराना एवं गाँव वाले
के साथ मित्रवत व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया एवं सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन करे। सभी थानो को अधिकाधिक कांड के निष्पादन के लिए लक्ष्य दिया गया। साथ ही लंबित वारण्ट एवं कुर्की का निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन विभाग सीओ इत्यादि के साथ समन्वय स्थापित कर विधिसम्मत कार्रवाही करने का दिशा-निर्देश दिया गया।
सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक को सभी अनुसंधानकर्ता के साथ निरंतर काण्डों की समीक्षा कर लंबित काण्डों का निष्पादन करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, पुलिस हेल्प लाईन से प्राप्त आवेदनों की जाँच कर ससमय निस्ताकरण करने का निर्देश दिया गया।  सम्पत्ति मूलक अपराधों को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jbpd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *