शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

IMG-20221223-WA0081
मधुपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपूर के द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सपाहा मुस्लिम टोला और फकीर मोहल्ला तिलैयाटांड में जिसका उद्घाटन वार्ड पार्षद खुर्शीदा बनो और शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मनी त्रिपाठी ने किया जिसमें 264 मरीजों का इलाज किया गया। सभी का  शुगर, बीपी, मलेरिया हीमोग्लोबिन, , एचआईवी, आदि की जांच किया गया तथा दवा वितरण किया गया। 
और सभी को मौसमी बीमारियों से बचाने की जानकारी दी गई कि केसे इससे बचा जा सके और हम अपने आप को केसे फिट रख सकते हैं। इसके लिए हमे क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए सभी की जानकारी दी। मौके पे चिकित्सा पदाधिकारी पीयूष नंदन,डॉ मंजीत कुमार स्वास्थ्य कर्मी नीरज यादव, कासिम अंसारी, राजेश कुमार, रवि वर्मा,आनंद गुप्ता, नीलम सेठी ,चांदनी कुमारी, संगीता कुमारी, लखीनदर मंडल, धनेशवर मंडल उपस्थित हुए और संबंधित क्षेत्र की सेविका और सहिया का योगदान सराहनीय रहा!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9dyt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *