काठीकुंड/दुमका/ नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 35 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दुमका के डी समवाय नारगंज द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरुवापानी के में मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया. कैंप में 70 मरीजों के स्वास्थ की जाँच करने के साथ ही दवा भी दी गयी. 35 वी वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय के दिशा निर्देश मे चिकित्सा शिविर का संचालन वाहिनी के चिकित्सा पदाधिकारी द्वितीय कमान अधिकारी डा नवीन कुमार के द्वारा किया गया .