संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I मसलिया थाना क्षेत्र के बाराडंगाल गांव के हिरो दास के दरवाजे से टीवीएस बाइक नंबर ( जेएच 15 वी 2885 ) मंगलवार शाम को चोरी हो गया था। बाइक के मालिक सुनील मुर्मू ने मसलिया थाना में बुधवार को एक लिखित आवेदन देकर बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। सुनील मुर्मू मसलिया थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के रहने वाले हैं। वे मूल रूप से राजमिस्त्री है। काम के बहाने से वे बाराडंगाल गांव गया था। मसलिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने गस्ती बढ़ा दिया। गुरुवार रात को चोरी हुई टीवीएस बाइक बाराडंगाल गांव से ही पुलिस ने बरामद की है। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा से संपर्क करने से बताया कि गांव के ही असामाजिक तत्वों के लोगों ने चोरी कर लिया था। चोरी हुयी बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। छानबीन जारी है।