एसपी लॉ कॉलेज के छात्रों ने लीगल सर्विस डे पर लगाई प्रदर्शनी

दुमका। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं एसपी लॉ कॉलेज दुमका के संयुक्त तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

09 Nov 2022 Dlsa

एसपी लॉ कॉलेज की छात्रा काजल कुमारी, जुली हेमंतिका, दिव्या किरण, दशरथ महतो के संयुक्त रूप से बनाये पोस्टर एवं मॉडल को प्रदर्शनी में लगाया गया। एसपी लॉ कॉलेज के छात्राओं ने बताया कि चाइल्ड राइट्स, पोक्सो एक्ट, मानवाधिकार, डीएलएसए के पांच प्रमुख कार्य, डीएलएसए की संरचना और उद्देश्य के साथ दुमका के डीएलएसए की उपलब्धियों को प्रदर्शनी में दिखाया गया। 

इस प्रदर्शनी का दुमका प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्र के साथ व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शनी सराहा। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pl39

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *