पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद जंक्शन तक 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन का सफल स्पीड ट्रायल

धनबाद | 25 मार्च 2026

पूर्व मध्य रेलवे ने रेल परिचालन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मिशन रफ्तार के तहत 25 मार्च 2026 को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद जंक्शन तक 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन का सफल स्पीड ट्रायल किया गया।

इस ऐतिहासिक ट्रायल के दौरान ट्रेन ने निर्धारित गति को सुरक्षित रूप से हासिल किया, जिससे भविष्य में इस रूट पर तेज गति से रेल परिचालन की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।

निरीक्षण के क्रम में निमियाघाट–पारसनाथ रेलखंड के बीच समपार फाटक संख्या 12/C/E पर बनाए गए नए एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) का भी जायजा लिया गया। इस संरचना से क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात सुगमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि मिशन रफ्तार के तहत तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nml6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *