दुमका: एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन गांवों में सर्वेक्षण, मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन

दुमका स्थित आदित्य नारायण महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-2, 4 और 5 द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन ग्राम कुलहड़िया, कुहका और लेटो में सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को ग्राम सर्वेक्षण का प्रशिक्षण दिया गया और फिर गांवों में जाकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की गई।

सर्वेक्षण के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सुविधाएं, मंदिर, कुआं, चापाकल और स्वच्छता व्यवस्था से संबंधित स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम पदाधिकारियों के नेतृत्व में संचालित हुआ।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार पाठक ने बताया कि कई स्थानों पर चापाकल खराब स्थिति में हैं, जिनकी मरम्मत की आवश्यकता है। वहीं डॉ. प्रमोद कुमार झा ने कहा कि नल-जल योजना के तहत घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने की योजना अब तक धरातल पर प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पाई है। डॉ. अन्हद लाल ने भी गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया।

स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि समस्याओं के समाधान में वे भी सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में विशाल मालवीय, रश्मि कुमारी, श्वेता कुमारी, मधुमिता कुमारी, सिफाली सोरेन, प्रीति कुमारी, रूपाली कुमारी, शिवम भगत, आकाश कुमार, अनमोल कुमार, शिवम कुमार, अरविंद किस्कू, चंदन कुमार, मायंक राज, अभिषेक कौशिक, नंदलाल राय, राज सेन, सौरभ कुमार, कुणाल कुमार, बिहारी यादव और झिली कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

इस दौरान महाविद्यालय के पुरातन छात्र सुदीप कुमार ने भी स्वयंसेवकों को सहयोग प्रदान किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vb9d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *