मसलिया में 50 हजार बच्चों को टीका लगवाने की लक्ष्य

संंवाददाता, मसलिया (दुमका) I मसलिया सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र की ओर से प्रखंड क्षेत्र के  28 आंगनवाड़ी केंद्र में कुल 1063 बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीकाकरण किया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम इंद्रजीत कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 50 हजार बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। जिसको देखते हुए 12 अप्रैल से टीकाकरण अभियान चलाते हुए अब तक कुल 44 हजार 783 बच्चों का मिजिल्स रूबेला का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष बचे हुए बच्चों का टीकाकरण 26 मई तक कर दिया जाएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6vrm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *