जरमुंडी बीआरसी में आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ समापन
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र जरमुंडी में पिछले एक महीना से अधिक समय से चली आ रही एफएलएन प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत की नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक विद्यालयों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक में उत्कृष्ट प्रदान करने को लेकर यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण समाप्ति पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद जमालुद्दीन ने कहा यह प्रशिक्षण प्राप्त करके प्रशिक्षणार्थी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में अपने बच्चों के बीच नूपुर गतिविधि कराना सुनिश्चित करें। सभी शिक्षक अपना शिक्षक हैंडबुक पढ़कर बच्चों को वर्क बुक कराना हर हाल में सुनिश्चित करें। बीईईओ ने बताया कि यह प्रशिक्षण लगभग एक महीना से अधिक समय तक चला। इसमें जरमुंडी के कुल 544 शिक्षकों ने एफएलएन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। एफएलएन के प्रखंड प्रभारी लक्ष्मण राउत ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में मुख्य रूप से भाषा एवं संख्याओं के साथ समझने और काम करने की क्षमता, संख्या और गणित के साथ कौशल पर चर्चा चर्चा हुई। प्रशिक्षणार्थियों को नूपुर पैकेज की जानकारी भी दी गई। बीईईओ ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि तीसरी कक्षा तक के बच्चे समझ के साथ पढ़ना लिखना सीखे। शिक्षकों को यह भी बताया गया कि नूपुर पैकेज क्लास एक के बच्चों के लिए उपयोग करना है। ये पैकेज सत्र के प्रारंभ से मात्र तीन माह चलेगा। भाषा और गणित शिक्षण के मूल सिद्धांतों में शिक्षकों ने दक्षता प्राप्त किया सभी विद्यालयों में एफएलएन किट का उपयोग हर हाल में कराना सूचित करें। सभी शिक्षक अपने हैंडबुक को प्रतिदिन पढ़ते हुए अपने विद्यालय में बच्चों से वर्क बुक कराना सुनिश्चित करें। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मास्टर प्रशिक्षक अंसार आलम, सुनील कुमार, रवि सिंह और रुपेश सिंह ने भी सभी प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि जरमुंडी प्रखंड को एफएलएन के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पूरे जिला में रखना है। इसके लिए हम सभी शिक्षकों को संकल्प लेने की आवश्यकता है। समापन समारोह में बीआरपी लक्ष्मण राउत, भागवत पंडित, चंदन, रिंकू कुमारी, प्रदीप कुमार, अनिल कुशवाहा, राजेश कुमार, जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x8u7