संंवाददाता, मसलिया/ प्लस टू उच्च विद्यालय मसलिया में बुधवार को दो पाली में शिक्षकों के मासिक गुरुगोष्ठी होगी। यह जानकारी बीइइओ मसलिया जियाउल हक ने दी। श्री हक के मुताबिक प्रथम पाली में प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय व उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सचिव को होगी। वहीं दुसरी पाली में सभी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तथा नव प्राथमिक विद्यालय के सचिव के गुरुगोष्ठी होगी। गुरुगोष्ठी में माह फरवरी के पीएम पोषण रिपोर्ट के साथ ग्रांट मद राशि खर्च, बच्चों के पोशाक की बैंक खाता, सीडब्ल्यूएसएन तथा ई – विद्या बाहिनी पोर्टल संबंधित रिपोर्ट ली जायेगी।