संदेशवाहक का कार्य आवेदक को खुद करना पड़ रहा है हो रही है परेशानी
जमुआ। जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय संबंधित कार्यों के लिए आवेदक को अपना आवेदन खुद अनुमंडल या फिर जिला कार्यालय पहुंचाना पड़ता है यह जमुआ प्रखंड के लिए आम बात हो गई है ।
सिस्टम में पूरी तरह से जंग लगा हुआ है। अगर कोई व्यक्ति मृत्यु प्रमाण पत्र ,जन्म प्रमाण पत्र ,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना इत्यादि संबंधित कार्यों के लिए जो आवेदन अनुमंडल या जिला अधिकारी तक फॉरवर्ड होता है उससे आवेदक खुद करने के लिए मजबूर हो रहे हैं । प्रखंड सह अंचल कार्यालय में संबंधित कार्यों के लिए संदेशवाहक के द्वारा यह कार्य किया जाना होता है लेकिन गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड है जहां पर वर्षों से अगर आपका आवेदन पड़ा है तो संदेशवाहक नहीं पहुंचाएंगे। खुद आवेदक को स्वयं करना होता है। ऐसे में आवेदक को काफी परेशानी होती है। कभी प्रखंड अंचल कार्यालय कर्मचारी के द्वारा आवेदन में ज्ञापन एवं पत्रांक संख्या नहीं डाला रहता है और आवेदक अपने कार्यों को लेकर अनुमंडल या जिला पहुंचते हैं। फिर वहां के अधिकारी पत्ता झाड़ते हुए कहता है इसमें ज्ञापन संख्या नहीं लिखा है पुनः प्रखंड का चक्कर लगाना पड़ता है ।
क्या कहते हैं आवेदक
लेखो महतो ने कहा मैं अपनी पत्नी सुमा देवी के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड में आवेदन दिया हूं जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी फॉर वेडिंग के बाद पंचायत सेवक रिपोर्ट करवा कर पुनः प्रखंड में सौंप दिए जब मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचे तो वहां के अधिकारी अनुमंडल खोरीमहुया जाने कहते हैं कहता है यह विभाग का काम नहीं है आपको स्वयं करना होगा ।
वही पीयूष यादव ने कहा मैं अपने बेटी जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड में आवेदन दिए थे जब सर्टिफिकेट लेने के लिए पहुंचे तो वहां के कर्मचारी हमें अनुमंडल जाने कहां मैं अपने कार्यों को लेकर अनुमंडल अधिकारी को सौंपा तो पता चलता है आवेदन में पत्रांक संख्या नहीं डाला गया ऐसे में हम लोगों को काफी परेशानी होती है विभाग इसमें सुधार करें।
कॉन्ग्रेस जमुआ प्रखंड उपाध्यक्ष विवेक आनंद कुशवाहा ने कहा यह कार्य विभागीय अधिकारी का होता है अगर प्रखंड सह अंचल के अधिकारी आम नागरिक को परेशान करता है तो यह उचित नहीं है।
क्या कहते हैं अधिकारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा प्रखंड में ऐसे कार्यों को संदेशवाहक करते हैं अगर किसी व्यक्ति को अर्जेंट होता है तो अपना काम स्वय भी करवा लेते हैं उसके बाद भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो मैं संबंधित अधिकारी से बात करूंगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4ds3